फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: शाहजहांपुर में नामांकन के आखिरी दिन रही गहमागहमी, प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Mon, 24 Apr 2023 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में सोमवार को भाजपा से अर्चना वर्मा, सपा से माला राठौर, कांग्रेस से निकहत इकबाल और बसपा से शगुफ्ता अंजुम ने मेयर पद के लिए नामांकन कराया। पार्षद पद के प्रत्याशियों नामांकन कराने पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा से अर्चना, बसपा से शगुफ्ता अंजुम और सपा से माला ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। भाजपा से अर्चना वर्मा, सपा से माला राठौर, कांग्रेस से निकहत इकबाल और बसपा से शगुफ्ता अंजुम ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पार्षद पद के प्रत्याशियों नामांकन कराने पहुंचे। इससे नामांकन स्थल पर भीड़ की स्थिति बनी रही। 

विज्ञापन


नामांकन का आखिरी दिन होने की वजह से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले तो नामांकन कराने आने वाले प्रत्याशियों की संख्या धीमी रही, लेकिन 12 बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। पार्षद पद के प्रत्याशी नामांकन के लिए आने लगे। 


 

विज्ञापन

सबसे पहले शगुप्ता ने दाखिल किया पर्चा 

महापौर के लिए सबसे पहले बसपा प्रत्याशी शगुफ्ता अंजुम नामांकन के लिए पहुंचीं। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराने के लिए आईं। इसी बीच मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अर्चना वर्मा नामांकन कराने पहुंचीं। अर्चना के साथ पहुंचे कई पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

सपा प्रत्याशी माला राठौर दोपहर ढाई बजे जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ नामांकन कराने पहुंचीं। समय कम होने के कारण जल्दी में नामांकन दाखिल कराया गया। तीन बजे के बाद नामांकन प्रक्रिया बंद कर दी गई। बता दें कि सपा से पहले अर्चना वर्मा मेयर प्रत्याशी थीं, एक दिन पहले वह भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद सपा ने माला राठौर को प्रत्याशी बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें