बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आठ फरवरी को आ रही हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी सभा पूर्वांह 11 बजे नगर में बरेली मोड़ स्थित मैदान पर होगी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्य आठ फरवरी को कांट के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। ददरौल विधानसभा संयोजक जेपी मिश्रा ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में सभा करने के लिए अपरान्ह दो बजे हेलीकॉप्टर से कांट पहुंचेंगे।