फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिकतम तापमान में आया 4.6 डिग्री का उछाल, फिर बारिश होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में उमस के साथ पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। शाम करीब चार बजे हल्की बूदांबांदी भी हुई। वायुदाब सामान्य है और तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसके असर से अभी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वायुदाब सामान्य है। आर्द्रता 77 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। वायुदाब सामान्य होने और तापमान में वृद्धि होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें