फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूप खिलने से बढ़ा अधिकतम पारा... रात में बढ़ेगी सर्दी

Fri, 22 Nov 2024 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह निकली धूप में कुछ इस तरह निकली युवतियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। उत्तरी हवा चलने की वजह से कोहरे का असर कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। कोहरा भी सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। कोहरा का असर कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें