फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों को गले मिलवाकर दूर कराई दिलों की दूरियां

Mon, 27 Aug 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने सोमवार को बंडा थाने में बैठक कर दोनों समुदाय के दिलों के बीच बढ़ रही दूरियों को दूर करने का प्रयास किया। दोनों समुदायों के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर कहा कि सभी मिलजुल कर रहेंगे और आपस में प्रेम भाईचारा बनाए रखने के लिए कार्य भी करेंगे। 
विज्ञापन

सोमवार 3:30 बजे शुरू हुई बैठक में पहले अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त से पहले वाला माहौल होना चाहिए, जिसमें सभी धर्मों के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए प्रेम से रहें। इसके बाद डीएम ने बैठक में मौजूद लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया। गांव महोलिया के रंजीत सिंह ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपस में हमेशा प्रेम से रहते आए हैं। कुछ बच्चों ने मामला बिगाड़ दिया। अफवाहें फैलाई गईं, जिससे समस्या हुई लेकिन अब सभी लोग प्रेम से रहेंगे। बंडा के संजय अवस्थी ने कहा कि बैठक में लोगों को तलवार लेकर नहीं आना चाहिए था। इस बीच एक अन्य व्यक्ति ने भी बीच में बोलते हुए कहा कि लोग तलवार लिए घूम रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। इस पर डीएम खफा हो गए और कहा कि बैठक राजनैतिक मंच नहीं है और बैठक को प्रशासन की कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने बैठक इस आशय से बुलाई है कि प्रेम, भाईचारा कायम हो। 
डीएम ने सर्व धर्म के लोगों का भंडारा कराने का प्रस्ताव रखा। तय हुआ कि जन्माष्टमी के पर्व पर सुनासिर नाथ स्थान पर भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी धर्म, जाति के लोग भाग लेंगे। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने माहौल को सामान्य बनाने का भरोसा दिलाया और लोगों से शांति की अपील भी की। इसके बाद डीएम ने सभी समुदायों के लोगों के साथ नगर में पैदल भ्रमण किया और दुकानदारों, राहगीरों को बैठक में हुए फैसले की जानकारी दी।  
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ जितेंद्र सिंह, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, एसओ तेजपाल सिंह, फतेहचंद्र वर्मा, अवधेश वर्मा, प्रणवीर शर्मा, कृपाल सिंह, मनोज सिंह, राजू सिंह, पवन कटियार, अनिल जायसवाल, कलक्टर दीक्षित, राजीव गंगवार, अर्जुन यादव, राजेश जैन, कमलेश वर्मा, शकील खां, प्रधान शमसाद खां, नेतराम वर्मा,  कृपाल सिंह, डॉ. जसपाल सिंह, परमजीत सिंह मोमी, रसपाल सिंह, अमरीक सिंह आदि रहे। 

आलमपुर में भारी फोर्स तैनात
बंडा। गांव आलमपुर में भारी फोर्स तैनात है। बंडा में बवाल के बाद खुटार रोड स्थित इस गांव से ही सबसे ज्यादा अफवाहें फैली और कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। गांव के पास सुनासिर मोड़ पर 25 अगस्त की रात से ही फोर्स तैनात है और हालात पर नजर रखे हुए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कुछ शराबियों ने माहौल खराब किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति पर काबू पा लिया। 

बवाल करने वालों पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। ऑडियो, वीडियो से अफवाह फैलाने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। समाचार पत्रों, वीडियो से बलवाइयों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

- अमृत त्रिपाठी डीएम, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें