फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की घटना सरकार की सबसे बड़ी बिफलता

Sat, 04 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना मथुरा में जवाहर बाग की घटना पर चिंता जताते हुए इसे प्रदेश सरकार की बड़ी असफलता बताया है। भाजपा नेता ने कहा कि मथुरा में भारी मात्रा में गोला बारूद एवं हथियारों की बरामदगी संपूर्ण सूचना तंत्र सहित सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। अदूरदर्शिता के साथ पुलिस आपरेशन में जो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनी, वह अत्यंत चिंताजनक है। घटना में दो पुलिस अधिकारियों समेत शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खन्ना ने सभी के परिवारीजनों को अधिकतम आर्थिक सहायता दिए जाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भाजपा नेता ने घटना की सीबीआई जांच कराने के साथ ही नैतिकता के आधार पर प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन


दिवंगत पुलिस कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। कोषागार कर्मचारी संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में मथुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान फायरिंग में मारे गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व, कोषागार के कनिष्ठ लिपिक अर्पित मिश्रा के खिलाफ चौक कोतवाली में जानलेवा हमले के मामले में दर्ज रिपोर्ट को निराधार ठहराते हुए वक्ताओें ने कहा कि अर्पित पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार नहीें किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमांत मिश्रा, रविशंकर शर्मा, किशोर कुमार, राजेश गिरि, श्रीदत्त शुक्ला, आनंद प्रकाश, चंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें