फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी दर्शन सिंह माटा की पुण्यतिथि पर हुआ शबद-कीर्तन

Thu, 24 Sep 2015 08:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी दर्शन सिंह माटा की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हजूरी रागी जत्था ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समापन पर सभी ने लंगर में प्रसाद छका।
विज्ञापन

समाजसेवीे माटा की छठी पुण्यतिथि पर गुरुद्वारा में सुबह संगत जुटी। वैसे तो यह पारिवारिक आयोजन था, लेकिन माटा की ख्याति के कारण बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और उन्होंने गुरु महाराज के दरबार में मत्था टेककर सुख-संपन्नता की कामना की। श्री सहज पाठ की संपूर्णता के बाद हजूरी रागी जत्था के भाई महेंद्र जीत सिंह ने गुरुवाणी और सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसी कड़ी में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी जत्था के भाई जगतार सिंह ने सबद-कीर्तन किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा महासचिव हरभजन सिंह दुआ ने श्री माटा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीनियर मीत प्रधान ने कहा कि श्री माटा ने समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इस अवसर पर गुरुद्वारा कुटिया साहिब के अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर रामनगर के अध्यक्ष अवतार सिंह मोगा, गुरवचन सिंह माटा, दलजीत सिंह माटा, जगजीत सिंह माटा, गुरमीत सिंह माटा, जैसमीन माटा, गुरुद्वारा प्रधान कमलेश कौर माटा आदि ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

आयोजन में परमजीत सिंह बग्गा, गुरमीत सिंह अरोड़ा, राम सिंह गांधी, अमरीक सिंह, कश्मीर सिंह, ध्यान सिंह, सरबजीत सिंह, मंजीत सिंह, दर्शन सिंह बजाज, कुलदीप सिंह दुआ, शरन जीत कौर खालसा, मनमोहन कौर, मंजीत कौर, धरम सिंह, जसपाल सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें