फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गांव लक्ष्मीपुर निवासी सुखविंदर सिंह (38) की इलाज के दौरान निजी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। सुखविंदर सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को बाइक से वह गांव रामपुर कलां में घरेलू सामान खरीदने गए थे। चमराबोझी मोड़ के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। उनकी मौत से पिता गुरदीप सिंह, पत्नी कुलविंदर कौर, पुत्री मनरूप कौर, निमरत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें