फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दिन से बंद घर में राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 23 Jul 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव जसवंतपुर के अजयपाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव जसवंतपुर निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले 42 वर्षीय अजयपाल का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। अजयपाल का घर तीन दिन से बंद था।
विज्ञापन

अजयपाल की पत्नी फूलकली अपने तीन बच्चों अनुज, मानसी और कृष्ण के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती हैं। अजय पाल गांव के घर में अकेले रहते थे और राज मिस्त्री का काम करते थे। अजयपाल रोजाना काम पर जाते थे, लेकिन पिछले तीन दिन से नहीं दिखे और उनका घर भी अंदर से बंद था। इसपर भाई सुरेश कुमार को शक हुआ। बुधवार सुबह सुरेश कुमार ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने छत से चढ़कर देखा तो अजयपाल का शव बरामदे में फंदे से झूलता दिखा।
सुरेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुरेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों ने जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पत्नी, बच्चों को भी अजयपाल की मौत की सूचना दी गई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजयपाल के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें