फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 14 Apr 2024 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव डूंडा की लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव डूंडा निवासी सुधीर कुमार की पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी का शव शनिवार सुबह कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। भाई ने दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुधीर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। लक्ष्मी के कोई बच्चा नहीं था। इसको लेकर परेशान लक्ष्मी ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी पर लक्ष्मी के भाई पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआ गुंदे निवासी रजनीश कुमार भी परिजनों सहित मौके पर पहुंचे।
रजनीश ने पुलिस को बताया कि बहन के ससुराल वाले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। बहनोई सुधीर मिश्रा, पिता रमाकांत, मां शशि देवी, बहन उपासना देवी, बहनोई जनपद लखीमपुर के कस्बा बेहजम निवासी राजन दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। 12 अप्रैल की रात दस बजे आरोपियों ने एक राय होकर लक्ष्मी को जान से मारकर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव के लोगों ने जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। बहन का शव उनको बरामदे में रखा मिला। आरोप लगाया कि सुधीर पूर्व में भी अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगेे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें