शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित सेंट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया।
कहा कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों में कराए जा रहे साफ-सफाई कार्य जल्द पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने ईवीएम रखरखाव एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।कहा कि ईवीएम संरक्षित किए जाने के लिए स्ट्रांग रूम के शेष सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कर लिया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी बिंदुओं की गंभीरतापूर्वक जांच कर निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीईओ ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों में साफ-सफाई, मरम्मत एवं रंगई-पुताई इत्यादि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्ट्रांग रूम में मार्किंग करने के निर्देश भी संबधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में खिड़कियों, रोशनदानों को ठीक ढंग से बंद किया जाए। डीईओ ने चुनाव संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।