खुटार। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जनपद पीलीभीत के थाना हजारा के गांव सराय सुंदरपुर निवासी रामपाल वर्मा की पुत्री बबली देवी ने बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व खुटार के गांव पिपरिया भागवंत निवासी राहुल वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। कुछ दिन पूर्व पति राहुल वर्मा, ससुर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सास कमला देवी, ननद रानी देवी, रिंकी देवी और ननदोई विजय वर्मा ने उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक घर में नहीं रहने देंगे। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद