फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा के अपहरण के मामले में सात लोगों पर एफआईआर

Sat, 04 May 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कोचिंग के लिए गई छात्रा के लापता होने पर पिता ने सात लोगों पर अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री पुवायां में एक कोचिंग में पढ़ती है। 29 अप्रैल को वह सुबह दस बजे उसे कोचिंग छोड़कर आए थे। छुट्टी के समय उनका भतीजा उसे लेने गया तो पुत्री वहां नहीं थी।
पुत्री को गायब करने में गांव बेला मदारपुर के सर्वजीत सिंह, उसके पिता करतार सिंह, मां बलविंदर कौर, बहन अमन कौर, दोस्त प्रतिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोजत सिंह शामिल हैं। प्रतिपाल की दुकान कोचिंग सेंटर के सामने है। उसी दुकान पर सर्वजीत रोजाना बैठता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आरोपी उनकी बेटी के साथ कोई भी आपराधिक कृत्य कर सकते हैं। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें