फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे ससुर से विवाहिता को हुआ प्यार: दोनों अक्सर मिलते...इस जिद के आगे हारा पति, तलाक देकर चाचा से करा दी शादी

Sun, 13 Jul 2025 07:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

चचेरे ससुर से विवाह करने वाली महिला एक बच्चे की मां है। बताया गया है कि शादी के कुछ साल बाद उसका पड़ोसी चचेरे ससुर से प्रेम प्रसंग हो गया। चचेरे ससुर से प्रेम पर उसका कई बार पति से विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के देवकली क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। एक विवाहिता अपने चचेरे ससुर को दिल दे बैठी। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। इसकी भनक पति को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी को लाख समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। आखिरकार पति उसकी जिद के आगे हार गया। उसने तलाक देकर पत्नी का अपने चाचा से मंदिर में विवाह करा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

चचेरे ससुर से विवाह करने वाली महिला एक बच्चे की मां है। बताया गया है कि शादी के कुछ साल बाद उसका पड़ोसी चचेरे ससुर से प्रेम प्रसंग हो गया। चचेरे ससुर से प्रेम पर उसका कई बार पति से विवाद भी हुआ। आए दिन झगड़ा होता था। पति ने फिर मना किया तो वह आत्महत्या की धमकी देकर ससुर से शादी करने की जिद पर अड़ गई। 

यह भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज
विज्ञापन

मामला थाने पहुंचा और पंचायत हुई। पुलिस और गांव के प्रतिष्ठित लोगों के समझाने पर भी विवाहिता ने किसी की नहीं सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। रोज-रोज के झगड़े व कलह से परेशान पति भी हार गया। आखिरकार पति ने अपनी सहमति से उसे न्यायालय में तलाक दिलाया और एक मंदिर में ले जाकर उसका विवाह करा दिया।

यह भी पढ़ें- Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें