फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 07 Jul 2023 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में गांव मिश्रीपुर निवासी विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
गुड़िया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी अंकित राठौर की पत्नी गुड़िया (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर पीटकर फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


जनपद हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के गांव उतरा निवासी मिश्रीलाल की पुत्री गुड़िया की शादी पांच वर्ष पूर्व अमित के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे पड़ोसियों के माध्यम से मायके वालों को जानकारी हुई कि उनकी पुत्री की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। मृतक के पिता मिश्रीलाल अन्य परिवार जनों के साथ मौके पर आए तो ससुराल वाले फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देकर मिश्रीलाल ने बताया कि ससुराली दहेज में बाइक, जेवर आदि की मांग कर प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमित, देवर अमर, मोनू, सास सोमवती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें