शाहजहांपुर। रविवार को विकास खंड ददरौल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 54 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार बांटे। विधायक ने कहा कि विवाह योजना का लाभ प्रदेश की जनता उठा रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह अन्य जनहितकारी योजनाओं से आमलोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान महिला इकाई की जिलाध्यक्ष क्षमा वर्मा, परियोजना निदेशक, एडीओ समाज कल्याण, एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी, नरवीर सिंह, भगवानदीन कनौजिया, विमल वाजेपयी, शैलेंद्र सिंह, हरजीत चौहान, विजय सिंह, किशोर पांडेय, सुमित भदौरिया, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।