फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में जीप ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो / शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखबार लेकर आ रही एक पिकप जीप (अमर उजाला नहीं) के चालक की लापरवाही से जीप बिजली के पोल से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।  सोमवार सुबह एक जीप शाहजहांपुर से अखबार लेकर पुवायां आ रही थी। चालक ने शाहजहांपुर से सवारियां भी बिठा ली। ग्राम बड़ागांव के पास बिजली के पोल से लदा ट्रक खड़ा था। जीप चालक की लापरवाही के चलते जीप खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में खीरी के थाना मैलानी के गांव कुरियानी निवासी फैसल के 30 वर्षीय पुत्र सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के महेंद्र कुमार, इंद्रजीत, खुटार के गांव पिपरिया भागवंत निवासी दिलीप उसका भाई रजनीश कुमार बंडा निवासी रामदास का पुत्र सीपू घायल हो गए। 
विज्ञापन

हादसे से जीप में सवार लोगों में कोहराम मच गया। ग्राम बड़ागांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से निकाला। इस दौरान जीप चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज का शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कुरियानी के लोग काठगोदाम और पिपरिया भागवंत के लोग हरिद्वार से काम कर होली पर घर लौट रहे थे। मृतक सूरज के भाई अशोक की ओर से अज्ञात जीप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें