पुलिस लाइन में आयोजित मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करतीं महिला रिक्रूट आरक्षी। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह साप्ताहिक परेड के बाद महिला रिक्रूट आरक्षियों की मैराथन दौड़ कराई गई। इसमें जबिता ने पहला, शिवानी ने दूसरा और तनुलिका ने तीसरा स्थान पाया। एसपी ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि पुलिस बल का वास्तविक आधार अनुशासन, फिटनेस और जनसेवा की भावना है। हमारे प्रत्येक सदस्य को शारीरिक रूप से सक्षम एवं मानसिक रूप से सजग रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि महिला रिक्रूट आरक्षियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिला आरक्षियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, शारीरिक दक्षता एवं सामूहिक एकजुटता को प्रोत्साहित करना है। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण मौजूद रहीं। संवाद