पुवायां। कोरोना वायरस की महामारी में राहत और बचाव कार्यों में खर्च होने वाली राशि एकत्र करने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में कई लोगों ने राशि जमा की है। खुटार के श्रीराम खांडसारी उद्योग की ओर से पीएम केयर्स फंड में 51 हजार रुपये दिए गए हैं।
खालसा फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फंड के लिए 21 हजार रुपये का चेक तहसीलदार तृप्ति गुप्त को सौंपा है। गांव तुलापुर के अमर शुक्ला सत्यम ने 15 सौ और खुटार के प्रेमप्रकाश मिश्रा ने 11 सौ रुपये की राशि खाते में जमा की है। संवाद