फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मनोज ने 1500 मीटर दौड़ व उत्कर्ष ने भाला फेंक में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
देहरादून में पदक जीतने वाले ​खिलाड़ियों का स्वागत करते जिला क्रीड़ा अ​धिकारी एसपी बमनिया। स्रोत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से 14 और 15 सितंबर को देहरादून, उत्तराखंड में 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अंडर-20 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर के मनोज कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-16 वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में उत्कर्ष सिंह ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में अफरोज बाबू और आदित्य कुमार ने भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। शाहजहांपुर लौटने पर जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से दोनों पदक विजेताओं का स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। संघ के सहसचिव बृजेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अजय पाल वर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रत्नेश, पंकज सक्सेना, मुजाहिद अली, निशांत चौधरी, शकील अहमद, डॉ. पुनीत मनीषी, वैभव सिंह, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें