फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

Sat, 26 Dec 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल्ला सिंजई में रहने वाले मोबाइल विक्रेता मनोज साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारों का पता लगा लिया है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हत्यारों की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में रहने वाले मोबाइल विक्रेता मनोज साहू की बीते सोमवार की रात कांशीराम कॉलोनी के करीब से गुजरने वाली नहर के पास दो लोगों ने रास्ते में घेरकर हत्या कर दी थी। घटना के समय मनोज के साथ मौजूद उसका दोस्त रचित अपनी जान बचाकर भाग आया था। पुलिस तफ्तीश में पता लगा था कि किसी कोमल नाम की लड़की की वजह से हत्या की गई। मनोज के कोमल नाम की लड़की से प्रेम संबंध थे। कोतवाली पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है और उससे पूछताछ भी कर ली। हत्या करने वाले दोनों का भी पुलिस ने पता लगा लिया है, अब सिर्फ उनकी गिरफ्तारी बाकी हैं। एसपी बबलू कुमार ने भी बताया कि मनोज की हत्या का मामला खुल गया है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें