फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मन्नत गेस्ट हाउस के मालिक पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी, 151 में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के गांव बल्लिया स्थित मन्नत गेस्ट हाउस में देह व्यापार पकड़े जाने के मामले में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका 151 में चालान करने के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

14 नवंबर को सीओ सदर अमित चौरसिया ने पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता के मन्नत गेस्ट हाउस में छापेमारी की थी। पुलिस ने सात जोड़ों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने देह व्यापार होने का दावा करते हुए गेस्ट हाउस मालिक पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता उर्फ पोता, उनके बेटे कुनाल व मैनेजर अनूप कुमार समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। लड़के और लड़कियों को पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण करने के बाद छोड़ दिया था। भाजपा से जुड़े होने के कारण मामला लखनऊ तक पहुंचने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह को विवेचना सौंपी गई थी। पुलिस अजय गुप्ता की तलाश कर रही थी। करीब एक महीने बाद अजय गुप्ता की पुलिस ने नाटकीय ढंग से मन्नत मैरिज लॉन के पास से गिरफ्तारी कर ली। आरोपी करीब पांच घंटे तक पुलिस कस्टडी में रहा। इस दौरान उसे छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों के पास पैरवी में फोन आते रहे। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अजय गुप्ता का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें