फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवेंद्र के शामिल होने से बसपा होगी मजबूत:दिनेश

Sat, 13 Jun 2015 09:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की एक जिलास्तरीय बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठक में शामिल हुए।  
विज्ञापन

बैठक में जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार मानवेंद्र सिंह के बसपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिले की सभी विधानसभा कमेटियों की समीक्षा करते हुए कहा कि 25 जून तक प्रत्येक बूथ पर दो बूथ कमेटियां और और दो सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिए। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वह बसपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हैं कि वे लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर खेमकरन लाल गौतम, रामलड़ैते कनौजिया, जदुवीर गौतम, शकील खां, महेश सागर, रामरक्ष पाल, संजीव राठौर, रमेशबाबू वर्मा, अजय सागर, अनिल पाल, रमाकांत गौतम, नरेश राठौर, राजीव गौतम, नरेंद्र गौतम, जैनेंद्र गौतम, रजनीश कश्यप, अनिल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें