डॉक्टर की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मैनेजर ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए थे। अब वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। दस लाख रुपये न देने पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित अस्पताल संचालक की पत्नी द्वारा पूर्व मैनेजर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि मैनेजर ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए थे। अब वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। दस लाख रुपये न देने पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
चौक पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने मैनेजर रईस निवासी हथौड़ा थाना रोजा को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं रईस ने खुद को निर्दोष बताया है।