फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की चाकू मारकर हत्या... खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला, चाचा-भतीजे पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 May 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शहबाजनगर चाैकी क्षेत्र के बेहटा गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम वह लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता ने चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन
मंगलबाबू उर्फ कौशल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के शहबाजनगर के बेहटा गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चाचा-भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


सत्यपाल ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मंगलबाबू उर्फ कौशल (24 वर्ष) टिकरी के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वह सोमवार को काम पर नहीं गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकला था। शाम तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर मनीलाल के खेत के पास चकरोड पर मंगल लहूलुहान अवस्था में मिला। उसके सीने, पेट, गर्दन पर कई घाव थे। 

15 दिन पहले हुआ था विवाद 
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया था कि करीब 15 दिन पहले एक शादी समारोह में मंगल का अपने पड़ोस में रहने वाले संतोष से विवाद हुआ था। तब उसने उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। इसके अलावा उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। सत्यपाल ने बेटे की हत्या में संतोष और उसके चाचा पुत्तू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, मौके पर आरोपी की साइकिल भी मिली है। युवक अविवाहित था और उसका एक छोटा भाई कौशिक है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से मां विभा का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर बाजार थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें