फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में दरवाजे पर बैठे युवक को तमंचे से मारी गोली, आरोपी फरार

Mon, 17 Mar 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में बहनोई के भाई ने युवक को गोली मार कर दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते आरसी मिशन क्षेत्र निवासी युवक ने सोमवार की सुबह अपने भाई के साले को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के उल्लिया गांव के रहने वाले दिनेश ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने चाचा के घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कनेंग गांव का रहने वाला उसके बहनोई का भाई विभनपाल उर्फ नन्हें वहां बाइक से आया और बाइक रोककर उस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके बायें पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी वहां से बाइक से भाग गया। 

इसलिए रंजिश मानता है आरोपी 
परिजन घायल दिनेश को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिनेश ने बताया कि नन्हें उसकी मामा की बेटी से शादी करना चाहता था। उसका चालचलन ठीक नहीं होने पर उन लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया था। इससे वह रंजिश मानता था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


दिनेश के मुताबिक, आरोपी ने सगे भाई ऋषभ की भी हत्या की थी लेकिन मामला दबा दिया गया था। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सिंधौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें