फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में युवक की हत्या, मृतक का भाई घायल; विवाद के बाद रिश्तेदार ने मारी गोली

Wed, 15 Apr 2026 11:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का भाई भी घायल हुआ है। हत्या का आरोपी रिश्तेदार वारदात के बाद मौके से भाग निकला।  
विज्ञापन
श्याम सुंदर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में मंगलवार रात 25 वर्षीय युवक श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक रिश्तेदार से हुए मामूली विवाद के बाद हुई, जिसमें मृतक का भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


श्याम सुंदर बचपन से अपने नाना के घर रहता था। पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर का गांव के ही एक रिश्तेदार से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी और फिर रिश्तेदार ने श्याम सुंदर को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया था। श्याम सुंदर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भाई का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिश्तेदारों से मामूली विवाद के बाद गोली मारी गई और एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस 
मृतक की पत्नी मोनी देवी ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर और आरोपी पहले अच्छे दोस्त की तरह रहते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के घायल भाई का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें