फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाले में बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, ट्रेन से गिरने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। डभौरा पंचायत घर के पास रेलवे लाइन से करीब सौ मीटर दूर शुक्रवार रात नाले में बेहोश मिले व्यक्ति को सीएचसी पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब में बज रहे मोबाइल की कॉल रिसीव की तो उनकी पत्नी सुजीता से बात हुई। परिजनों के यहां पहुंचने पर पहचान पुख्ता हो सकेगी। वहीं, पुलिस को आशंका है कि ट्रेन से गिरने से उनकी मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

सुजीता ने बताया कि वह कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के काशीराम नवादा की रहने वाली हैं। फोन उनके पति राजन सिंह यादव का है। वह लखीमपुर खीरी जिले के बार्डर नानपारा क्षेत्र के गंगापुर स्थित विद्यालय में शिक्षक थे। वह गुरु की सेवा के लिए गाजियाबाद गए थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मृतक की जेब से गढ़मुक्तेश्वर से लखनऊ तक का ट्रेन टिकट भी मिला है। इससे ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों से फोन पर बात हुई है। उनके तिलहर पहुंचने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें