शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी साबिर (50) किसी काम से शाहजहांपुर आए थे।
शनिवार को वह बरेली मोड़ चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चौराहे से हाईवे की ओर जा रही पिकअप वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में साबिर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद