फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: 48 घंटे के बाद रामगंगा नदी से बरामद हुआ सोनू का शव, बचाने में डूबे दोनों युवकों की तलाश

Wed, 09 Aug 2023 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बदायूं जिले के गांव रुंध निवासी सोनू ने सोमवार को रामगंगा नदी में छलांग लगा दी थी। बुधवार को उसका शव बरामद हो गया। उसके बचाने के लिए कूदे दो युवकों का पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन
नदी किनारे जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में रामगंगा नदी में कूदे युवक सोनू का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया, जबकि नदी में डूबे दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। ये दोनों सोनू को बचाने के लिए नदी में उतरे थे। तीनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रुंध निवासी सोनू का विवाह कलान थाना क्षेत्र के गांव चौंरा बगरखेत निवासी तुलसी के साथ हुआ था। तुलसी इन दिनों मायके आई हुई थी। चार दिन पहले सोनू पत्नी को विदा कराने के लिए आया था। सोमवार को घर चलने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। 

पत्नी से हुआ था झगड़ा 

पत्नी से कहासुनी होने पर नाराज सोनू ने गांव के नजदीक बह रही रामगंगा नदी में छलांग लगा दी थी। ससुरालियों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश के लिए नदी में उतरे पांच युवकों में सचिन और ओमकार तेज पानी में बह गए थे। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur: ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद युवक रामगंगा नदी में कूदा, बचाने में दो युवक भी डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सोनू का शव बरामद कर लिया गया। जबकि सचिन और ओमकार का पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश की जा रही है। सचिन कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता रतनपाल नोएडा में नौकरी करते हैं। उसकी मां ममता, भाई सूर्यांश, शिवम, अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें