फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएससी की छात्रा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव धुल्लिया निवासी अजय पाल की बेटी सुरभि (18) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सुरभि निगोही स्थित कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से घर लौट रही थी। पिपरिया उदयभानपुर गांव के नजदीक भट्ठे पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां से पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में मौत हो गइ। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें