फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में मंदिर के दानपात्र से रुपये चोरी करते युवक को पकड़ा, फिर लोगों ने दी ये सजा

Sat, 25 Oct 2025 02:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में एक युवक ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर लिए। लोगों ने उसे चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे सड़क पर मुर्गा बनाया। माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
लोगों ने चोरी के आरोपी को मुर्गा बनाया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में मंदिर के दानपात्र से चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने सरेराह उसे मुर्गा बनाया। युवक के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


पुवायां के मोहल्ला गढ़ी में शिवजी का महाकालेश्वर मंदिर है। शुक्रवार दोपहर एक युवक ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़ दिया और रुपये चोरी कर लिए। कुछ लोगों ने युवक को चोरी करते पकड़ लिया। जानकारी पाकर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे।

युवक ने माफी मांगी 
लोगों ने युवक को मुर्गा बनने की सजा दी। सड़क पर उसे मुर्गा बनाया। इसका वीडियो भी बनाया। बाद में युवक ने माफी मांगते हुए फिर से इस तरह की हरकत न करने की कसम खाई। इस पर युवक को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मंदिर के दानपात्र से चोरी की कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें