फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ने के खेत में मिला नर कंकाल, होगा डीएनए टेस्ट

Wed, 06 Mar 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। गांव हरसेली और चन्योरा गांव के बीच सड़क किनारे गन्ने के खेत में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पास में सलवार-सूट मिलने से कंकाल लड़की का होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुष्टि के लिए कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को श्यामपाल सिंह के खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे काम करते समय मजदूरों को खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं। पास में सलवार-सूट भी पड़ा था। कुछ देर में पूरे गांव में शोर मच गया। सूचना पर खेत मालिक श्यामपाल और प्रधान नरेश सिंंह पहुंचे। पुलिस ने कंकाल मिलने वाले स्थान की पड़ताल कराई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
-
लापता छात्रा के परिजन को पहचान के लिए बुलाया
-नवंबर से क्षेत्र के गांव से लापता एक छात्रा की पुलिस तलाश कर रही है। कंकाल मिलने के बाद छात्रा के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया था। हालांकि, छात्रा के मामा ने कपड़े भांजी के होने की बात कही है। हालांकि, परिजन पूरे विश्वास से कपड़ों को नहीं पहचान पाए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें