फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के सपने को साकार करेंगे अखिलेश : नदवी

Wed, 06 Mar 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए कार्यक्रम चलाकर भारत के संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के उस सपने को पूरा करने का प्रयास किया है, जो उन्होंने आजाद भारत के सबसे कमजोर, पिछड़े-दलित, अल्पसंख्यक को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए देखा था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि पीडीए के माध्यम से वर्ष 2024 का चुनाव जीतेंगे। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि हर वर्ग के लोगों का सपा को वोट मिलेंगे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान हैं। प्रत्याशी राजेश कश्यप, प्रोफेसर सैयद मोहम्मद नोमान, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, अकरम सिद्दीकी, रोशन लाल वर्मा, अमित यादव रिंकू, गायत्री वर्मा ने विचार रखे। आभार प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें