फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी मेकिंग में रीवा और अंशिका विजयी

Sat, 29 Aug 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब संगिनी ने लीड कान्वेंट में बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। क्लब की अध्यक्ष सुखप्रीत माटा, प्रधानाचार्य तराना जमाल, सचिव गुरमीत लांबा, कोषाध्यक्ष पिंकी भागी ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। राखी मेकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रीवा जौहरी ने प्रथम, शिक्षा सिंह ने द्वितीय, विनीत खुराना ने तृतीय तथा सीनियर वर्ग में अंशिका गुप्ता ने प्रथम, जैनब वसीम ने द्वितीय और आयुषी चौरसिया ने तृतीय स्थान पाया। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में नमिता त्रिवेदी, मीरा त्रिवेदी, साधना सक्सेना, मीनाक्षी कपूर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें