फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ और एसएसएमवी में हुआ पौधारोपण

Sat, 29 Aug 2015 12:33 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज और श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संतुलन के लिए पौध रोपी गई।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में वृक्षमित्र योजनांतर्गत डॉ. सालिम अली जूलोजिकल सोसाइटी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने पौध रोपकर किया। इसके पश्चात जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जमील अहमद, गार्डन इंचार्ज सैयद अनीस अहमद, डॉ. फरोग खुमार, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. राजेश कुमार, शबीना परवीन, डॉ. पुनीत त्रिवेदी, रिजवान, डॉ. अरीब अंजुम समेत बुशरा, फारिया, सलमान, हन्नान, शिप्रा, शिवांगी, पारुल, सपना, स्तुति, पूजा, प्रियंका, आसिफ, इमरान, गौरव, विनय, आनंद, शोभा, अंकिता, नीलम, आकांक्षा आदि छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपे।
विज्ञापन

इधर, एसएसएमवी में चल रहा तीन दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे और उन्हें संरक्षण देने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा तुलसी, नीम समेत कई अन्य प्रजातियों के औषधीय पौधों के अलावा अशोक, गुलाब आदि के भी पौधे रोपे। स्कूल के निदेशक दाताराम चौहान, प्रधानाचार्य लता नायर समेत स्टाफ के सदस्यों ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें