फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेवा संकल्प अभियान को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाएं

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भाजपा कार्यालय पर सुहासिनी जायसवाल को स्मृति चिह्न देती भाजपा महानगर अध्यक्ष ​​श
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा महानगर की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सुहासिनी जायसवाल ने अभियान के कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों को गति दी जाएगी। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने सेवा कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने, ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने संगठन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
महानगर संयोजक वैभव खन्ना, सह-संयोजक आयुष शंखधार, रुचि गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में आनंद प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, श्याम बाबू दीक्षित, भगवानदीन कन्नौजिया, संजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें