शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता को रैली निकालते अधिकारी-कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने सफाई करने के साथ ही यात्रियों को खुले में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की।
मंगलवार को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। इसके बाद काकोरी कांड के अमर नायकों की प्रतिमा की सफाई की। प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि कूड़े को कूड़ेदान में डालें। स्वच्छता रखने से बीमारियां नहीं फैलती हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, एचआई शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद