शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी में चल रहे निरभान सिंह भदौरिया एवं जितेंद्र सिंह स्मृति टूर्नामेंट में मंगलवार को महोलिया और चिल्हौटा की टीमों के बीच मैच खेला गया। महोलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। चिल्हौटा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 68 रन बनाए, लेकिन महोलिया की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। परीक्षित चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 15 रन बनाने के साथ चार विकेट भी लिए। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक सत्यम भदौरिया, पंकज चौहान, हर्ष शुक्ला, रवि सिंह, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद