फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी की पुस्तकों का वितरण किया शुरू

विज्ञापन
शाहजहांपुर के  रोटी  गोदाम स्कूल में किताबों  का वितरण करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। बीआरसी लालपुर स्थित गोदाम में सत्यापन के बाद पुस्तकें बीआरसी तक पहुंच गईं हैं। केंद्रीय विद्यालयों में चलने वाली पुस्तकें परिषदीय स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे।
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की किताबों का वितरण पूर्व में हो चुका है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों की खेप पहुंच गई है। बच्चों के लिए आठ लाख 82 हजार 633 पुस्तकें मंगाई गईं थी। जिसमें पहली खेप के रूप में छह लाख 85 हजार पुस्तकें आईं हैं। इसमें पांच लाख 83 हजार का सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी में शामिल जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार सदर, डायट प्रवक्ता, बीएसए व बीईओ मुख्यालय के माध्यम से कराया गया है।
68 हजार 693 पुस्तकें पूर्व में बांट दी गईं थी। दूसरी शिफ्ट में पांच लाख 83 हजार किताबों का वितरण चल रहा है। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू की पुस्तकें आठ ब्लॉकों में पहुंच गईं हैं। शेष आठ ब्लॉकों में भी किताबें भेजी जाएंगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि किताबों का सत्यापन कराकर वितरण शुरू करा दिया गया है। वर्कऑर्डर के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें