फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज जगमगाए शिवालय

Tue, 17 Feb 2015 12:31 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा-भक्ति और शक्ति का पर्व महाशिवरात्रि मंगलवार को है। पर्व पर उपवास रखने और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों ने सोमवार को खूब तैयारी की। उधर, चमकनी गाड़ीपुरा से निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की बारात की तैयारियां भी जोरशोर से चलती रहीं।  
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन महिलाएं-पुरुष और युवा उपवास रखकर भगवान शिव की स्तुति करते हैं। पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर सोमवार को तमाम मंदिरों में भी तैयारियां चलीं। खासतौर पर टाउनहाल के बाबा विश्वनाथ मंदिर, नेत्र चिकित्सालय के समीप स्थित बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, चौक स्थित चौकसीनाथ मंदिर, बृज बिहार कालोनी, सरायं काइयां, रोजा, ओसीएफ आदि मंदिरों में देव प्रतिमाओं को सजाया-संवारा गया। मंदिरों की साफ-सफाई कर बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया है। इधर, पर्व की तैयारी के लिए बाजार में भी काफी रौनक रही। भगवान शिव को अर्पित करने के लिए बेर 40 रुपये किलो तक बिके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें