फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अग्रवाल सभा भवन में हवन-पूजन कर मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

विज्ञापन
तिलहर में निजामगंज ​स्थित अग्रवाल सभा में हवन में आहुति देते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर निजामगंज स्थित अग्रवाल सभा भवन में हवन-पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां देकर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

पंडित देव प्रकाश मिश्र के सानिध्य में हुए अनुष्ठान में कैलाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सचिन गर्ग, अंकित अग्रवाल और तनुज अग्रवाल ने मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां दीं। महामंत्री तनुज अग्रवाल ने बताया कि जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
18 अक्टूबर को द रेनेसां एकेडमी विद्यालय में बैडमिंटन और क्रिकेट प्रतियोगिताएं होंगी। 31 अक्तूबर को शाम छह बजे से अग्रवाल सभा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सजल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, प्रवीण, प्रखर सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें