फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें, रोडवेज बस सेवा भी शुरू

विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रयागराज में माघ मेला-2026 में जाने वालों के लिए रेलवे और रोडवेज ने इंतजाम विशेष इंतजाम किए हैं। परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की है, साथ ही चार ट्रेनें भी प्रयागराज के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए जिले से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। काफी संख्या में लोग अपने वाहन से रवाना होते हैं, जबकि काफी लोग रेलवे व रोडवेज की बसों का सहारा लेते हैं। माघ मेले के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की है। केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि एक बस दोपहर 12 बजे व दूसरी शाम को सात बजे रवाना हो रही है। शुरुआत में अभी ज्यादा सवारी नहीं मिल रही हैं, लेकिन आने वाले दिनाें में उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर प्रयागराज के लिए चार ट्रेनें भी जा रही हैं। रात में दस बजे आने वाली 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में सवारियाें की भरमार है। इसमें वेटिंग चल रही है। 14308 संगम एक्सप्रेस 7:05 बजे, त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर 12:38 बजे और 14242 नौचंदी एक्सप्रेस रात 1:58 बजे आती है। ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी ट्रेनों में वेटिंग नहीं है।
विज्ञापन


माघ मेले के लिए 80 बसें मांगीं
शाहजहांपुर डिपो से 80 बसों की माघ मेले के लिए मांग की गई है। इनमें दस बसों को भेज दिया गया है। इन बसों को लंबे रूट से हटाया गया है। एआरएम के अनुसार, शेष बसें भी जल्द ही भेजी जाएंगी। पर्याप्त बसें होने के चलते यात्रियों को दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें