फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की मान्यता वाले स्कूल  में मिलीं माध्यमिक कक्षाएं

Wed, 27 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
अंधड़ से उड़ी थुवामौनी स्कूल की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए जीआईसी चांदापुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार को भेजा। प्रधानाचार्य ने ददरौल ब्लाक में आठवीं की मान्यता वाले स्कूल में 10वीं तक कक्षाएं संचालित होतेेे मिलीं। जबकि छात्र उपस्थिति पंजिकाएं 12वीं तक की स्कूल में उपलब्ध थीं। अमान्य स्कूल के अभिलेख जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने ददरौल क्षेत्र स्थित नगरिया गोपालपुर स्थित दुर्गा शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस स्कूल को आठवीं तक मान्यता थी, जबकि कक्षाएं 10वीं तक चलाई जा रही थीं। इसके अलावा स्कूल में 12वीं उपस्थिति पंजिका भी मिली। इससे पता चलता है कि यहां इंटर तक की पढ़ाई की जा रही है। विद्यालय में आठ शिक्षक भी मिले। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्कूल सुन्हौरा का निरीक्षण किया, जिसमें मीनू के अनुरूप एमडीएम बनता नहीं मिला। जबकि प्राथमिक स्कूल मोहनपुर तिलहर में शिक्षक सुधीर कुमार अनुपस्थित थे और यहां एमडीएम नहीं बनवाया गया था और दूध भी नहीं बांटा गया था। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें