शाहजहांपुर। रेलवे में ऑनलाइन यूटीएस एप के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान को शुरू किया गया। रविवार को सीएमआई एसके ठाकुर ने एप की जानकारी दी
सीएमआई ने बताया कि एप को गूगल और प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी आईडी बना लें। उसके बाद एमएसटी, क्यूएसटी, जनरल टिकट को एप से ले सकते हैं। एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल टिकट को सुपरफास्ट में बदल सकते हैं। इससे टिकट काउंटर में लगने की आवश्यकता नहीं है। सीएमआई के अनुसार, महीने में जिले के 21 हजार लोग यूटीएस एप का उपयोग करते हैं। संवाद