फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ध्यान के साथ योग से किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में रामचंद्र मिशन की ओर से हार्टफुलनेस मेडीटेशन का जागरूकता कार्यक्रम और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। रामचंद्र मिशन के प्रशिक्षक दीपक खंडूरी व योग प्रशिक्षक ब्रजमोहन डबराल ने हार्टफुलनेस ध्यान की सरल, वैज्ञानिक और हृदय-केंद्रित पद्धति को शब्दों और अनुभव के माध्यम से प्रतिभागियों के सामने रखा।
विज्ञापन

ध्यान सत्र में प्रतिभागियों ने नेत्र बंदकर हृदय में ध्यान को साधा। प्रतिभागियों ने बताया कि ध्यान सत्र में उन्हें मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आंतरिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। शनिवार को कई गांवों में सहज मार्ग साधना पद्धति की जानकारी दी गई। जया श्रीवास्तव, शालू यादव, यतिंद्र कुमार, महेश पाल, भगवान सिंह, तनु सैनी, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें