फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाले पर अतिक्रमण की समस्याओं से कराया अवगत

Fri, 24 Jan 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वार्ड छह अजीजगंज में बृहस्पतिवार को चौपाल में ​शिकायतें सुनतीं महापौर अर्चना वर्मा। स्रोत : नगर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड छह अजीजगंज में बृहस्पतिवार को महापौर जनता के द्वार : वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें महापौर अर्चना वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र भ्रमण कर जायजा भी लिया। क्षेत्रवासियों ने आवास, राशन, पेंशन की समस्या के साथ ही नाले पर अतिक्रमण की समस्या से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

अजीजगंज स्थित रैन बसेरा में लगी चौपाल में रामसेवक ने बताया कि वार्ड में सकटे के घर के सामने स्थित तालाब पर कुछ अराजक तत्वों ने कब्जा कर रखा है। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है। शिवमाला भारद्वाज ने आनंद विहार कॉलोनी में प्रकाश, पानी व सड़क की समस्या रखी। विकास मिश्रा ने श्रीरामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट की लाइटें खराब होने की जानकारी दी।
श्रवण कुमार सक्सेना ने नियमित सफाई न होने की शिकायत की। इनके अलावा सुरेश चंद्र वर्मा, मेवाराम, अर्चना सक्सेना, आरती वर्मा, शिल्पी सक्सेना ने बताया कि दो-तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभ के लिए आवेदन किया था, लेकिन लाभ नहीं मिला। आरोप लगाया कि लाभ देने के लिए धनराशि की भी मांग की जा रही थी। सहायक नगर आयुक्त अनवार हुसैन को पीओ डूडा से वार्ता कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया लाने के लिए निर्देशित किया। रामवती, रामरतन, सीताराम ने वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिलने की समस्या रखी। पार्षद मनीष गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें