फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रद्युम्न के हरफनमौला खेल के दम पर लखनऊ की टीम ने मारी बाजी

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज मैदान में चल रहे यूथ प्रीमियर मैच में बल्लेबाजी करते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूथ प्रीमियर लीग अंडर 14 में शनिवार को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल लखनऊ ने शर्मा क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। प्रद्युम्न के हरफनमौला प्रदर्शन से टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए शर्मा अकादमी ने सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए।
अमोल यादव ने 22, विशाल और सिद्धार्थ ने 21-21 रनों का योगदान दिया। कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका। लखनऊ की टीम के प्रद्युम्न ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल लखनऊ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और खेल को अंत तक लेकर गए।
प्रद्युम्न ने 26 रन भी बनाए। हिमांशु ने 25 रनों का योगदान दिया।
शर्मा अकादमी की ओर से निखिल ने तीन, जय कौशल ने दो विकेट हासिल किया। प्रद्युम्न को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक अमित शर्मा और अभिषेक चौरसिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें