फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी का कैप्सूल ट्रक से भिड़ा

Fri, 31 Mar 2017 12:24 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टक्कर - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर हाईवे पर इंडेन का एलपीजी कैप्सूल ट्रक से टकरा गया। इससे टैंकर फटने से बच गया। हालांकि उससे गैस का रिसाव होने लगा। इससे खलबली मच गई। आनन-फानन में टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। साथ ही घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर चौरसिया गांव के मंदिर के सामने इंडेन गैस का कैप्सूल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यूपी-100 पर सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों चालकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। गैैस का रिसाव होते देख पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर गैस कैप्सूल टैंकर की जांच की और मामूली रिसाव देखकर कर उसकी रोकथाम की। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें