निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती हवन-पूजन के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, आर्डनेंस वस्त्र फैक्ट्री, रिलायंस पॉवर परियोजना, रेलवे स्टेशन, रोडवेज वर्कशॉप, कृभको श्याम फर्टिलाइजर समेत तमाम संस्थानों में विश्वकर्मा जयंती पर अनुष्ठान हुए।
लोक निर्माण विभाग में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री अखंडपाठ के साथ हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में समिति के अध्यक्ष मुनीश पाल, सचिव सर्वेश सिंह, इंजीनियर लाल चंद्र मौर्य, ब्रजेश यादव, आरके सिंह, जेपी सिंह, संजीव कुमार, मुरलीधर, विवेक चौरसिया, वीपी सिंह, सुनील बंधु, श्याम बाबू, दीप चंद्र कश्यप, वशीर अहमद, राजेश सक्सेना, जोगराज प्रजापति, शैलेंद्र अवस्थी, मजहर अली, मोहसिन, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
केएसएफएल पिपरोला में भगवान विश्वकर्मा पूजा की गई।। मुख्य वर्कशॉप में हुए अनुष्ठान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी गुप्ता, के सेकरन, बीके शुक्ला, नीरज अग्रवाल, एके तिवारी, एसएस रावत, एमएल गुप्ता, एसबी सिंह, टीके कोले, नवीन गर्ग, हितेश कुलश्रेष्ठ आदि ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर विधिवत पूजन किया। हवन में बड़ी संख्या में अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों ने आहुतियां दीं। व्यवस्था में आरएन डे, मोहम्मद शोएब, यूके बरुआ, मो. अब्दुल्ला, अतिरिक्त प्रबंधक लेखा प्रमोद प्रमिल आदि का योगदान रहा। यहां पूजा स्थल को इंडिया गेट की तरह सजाया गया था।
लक्ष्य इंस्टीट्यूट के टेक्निकल कैंपस में मशीनों और भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पानी से संचालित होने वाली जेसीबी का मॉडल दिखाया। संस्थापक प्रत्यक्ष गोयल, नीरज जौहरी आदि ने हवन पूजन किया। आयोजन में पंकज सिंह, ज्ञानेश शुक्ला, शिवम शुक्ला, विकास शुक्ला, अनुराग सक्सेना, राजेश सक्सेना, स्वाति वर्मा, निधि गर्ग, अनुपम संतोषी आदि का योगदान रहा।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की ओर से गन्ना शोध परिषद में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस अवसर पर निदेशक डॉ. बीएल शर्मा, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा, एसपी सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष पवन सिंह, मो. खुर्शीद, शान मोहम्मद, शांती स्वरूप आदि ने पूजा कर आज के महत्वपूर्ण दिवस पर विचार भी रखे। व्यवस्था में जगपाल, रामपाल यादव, हरीराम, देशराज, बालगोविंद, मतलूब अली, फुरकान खां, आशा देवी, बीसी जादौन, मो. कमर, गुलाम शाकिर, राधेश्याम आदि का योगदान रहा। संचालन आफताब अली ने किया।
भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सांसद कृष्णा राज ने महिला-पुरुष श्रमिकों का फूल मालाएं पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक सुबोध मिश्रा, मो. हनीफ मंसूरी, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, पंकेश मिश्रा, सुरेंद्र सक्सेना, छोटे लल्लू सिंह, राम बरन सिंह, अषशोक कुमार, चंद्र बरन, जावेद, मीरा देवी, रेखा, कांती, सिद्दीक कुरैशी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई।
ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा की ओर से विसरात घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। आयोजन में सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, राजीव, मनोज शर्मा, शिव शंकर शर्मा, राकेश शर्मा, राम औतार शर्मा, वीरू शर्मा, अनूप शर्मा, पंकज शर्मा आदि का योगदान रहा।
जधर, अटसलिया स्थित विद्युत उपकेंद्र एवं चिनौर उपकेंद्र पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इसमें अधिशासी अभियंता अशोक सुंदरम, अवर अभियंता डीएन शर्मा, उपखंड अधिकारी अनुराग कटियार, राजेश गोयल, दयानंद शर्मा, मनीष यादव, राजेश, वीरेंद्र, ब्रज किशोर, जय किशन, योगेंद्र शर्मा, प्रेम नारायण, मुनेंद्र वर्मा, शिव कुमार, अनुपम, साबिर अली, सैनी आदि ने पूजा की।